{"_id":"626d78b7a222037ea00fc85b","slug":"remains-of-cows-found-in-the-farm-case-registered-kushinagar-news-gkp435269989","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश का अवशेष खेेत में मिला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश का अवशेष खेेत में मिला, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश का अवशेष खेेत में मिला, केस दर्ज
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज का मामला
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ रायगंज सरेह मे दो गोवंश के अवशेष मिलने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर मुकदमा दर्ज किया। मौके पर पहुंचे खड्डा के विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात कर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही।
शनिवार को नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ रायगंज गांव के ड्रेन में गोवंश का अवशेष लोगों ने देखा और गांव में आकर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद अगल-बगल गांवों के लोगों सहित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इसकी जानकारी होते ही नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचकर अवशेष को कब्जे में लेकर मौजूद लोगों से पूछताछ की। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
ग्राम प्रधान रमेश गौड़ ने घटना से संबंधित तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ने बताया कि अवशेष कब्जे में को लेकर पशुपालन विभाग को सूचना दे दी गई है। गांव मे शांति का माहौल बना हुआ है। ऐसा कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।