{"_id":"6782e4bbd3b7a33894059730","slug":"relief-from-sunshine-chances-of-drizzle-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130092-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धूप से राहत, आज बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धूप से राहत, आज बूंदाबांदी के आसार
Sun, 12 Jan 2025 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। करीब एक सप्ताह से से कोहरा और धुंध छाए रहने के बाद शुक्रवार से मौसम बदला। शनिवार को सुबह और शाम को ठंड रही, लेकिन दिन में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को गलन बढ़ी तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। रविवार को बादल छाए रहने के साथ कुछ जगह बूंदाबांदी के आसार हैं।
जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से कोहरे के साथ गलन की समस्या बनी थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम बदला और दिन में धूप खिली। शाम होते ही ठंड में फिर इजाफा हुआ। शनिवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहा। सुबह हल्की धुंध छाई रही। करीब नौ बजे के बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। चार बजे तक धूप खिली रहने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही अधिक दिखी। बाजार में भी रौनक रही, लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंड का इजाफा हो गया। गलन बढ़ने से लोग परेशान हुए।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 23 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले के कुछ स्थानों पर आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन