{"_id":"66429135062586f1a80af874","slug":"registration-of-103-patients-in-free-tb-camp-x-ray-examination-of-102-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-116767-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फ्री टीबी कैंप में 103 मरीजों का पंजीकरण, 102 की एक्सरे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फ्री टीबी कैंप में 103 मरीजों का पंजीकरण, 102 की एक्सरे जांच
Tue, 14 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी यूनिट कसया ग्राम सभा चकदेइया के पंचायत भवन पर सोमवार को सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एवं इनोवेशन सी19 कार्यक्रम एवं टीबी यूनिट के कर्मचारियों के सहयोग से फ्री टीबी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों के 103 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी जांच की गई।
कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। सीएचसी की टीम से डॉ आशीष दुबे ने रोगियों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य कैंप का ग्रामीणों को भरपूर लाभ लेना चाहिए क्योंकि उनके घर के पास ही जांच एवं उपचार की व्यवस्था निशुल्क होती है। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि समय समय पर ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर टीबी रोगियों की पहचान करके उनका उपचार किया जाएगा।
हेल्थ कैम्प में कुल आये 103 मरीजों का सीएचओ स्वाति सिंह एवं मोनिका ने स्वास्थ्य का परीक्षण बीपी,सुगर की जांच की गई और दवाओं का भी वितरण किया गया। एसटीएस शाहिद अंसारी ने संभावित टीबी रोगियों की काउंसिलिंग की।
विज्ञापन
सी19 कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक अमरीष शुक्ला एवं उनकी टीम में समुदाय समन्वयक सतेंद्र कुमार एवं रेडियोग्राफर हरिओम ने कुल 102 मरीजों का चेस्ट एक्सरे किया गया। जिसमें 15 संभावित रोगी एक्सरे में पॉजीटिव पाए गए। जिनके बलगम के नमूने एकत्रित कर माइक्रोस्कोपी एवं सीबी नाट के लिए लाया गया।
इस दौरान सैम्पल ट्रांसपोर्टर घनश्याम प्रसाद, संगिनी इंद्रावती एवं आशा होसिल देवी, पुष्पा देवी, रिंकी देवी, इंद्रावती देवी, सरिता शर्मा, अंजली, कविता, निर्मला, कुशमावती, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।