फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   reflex truck on NH due to fog

कोहरे के चलते एनएच पर पलटा ट्रक

Fri, 29 Dec 2017 12:16 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
reflex truck on NH due to fog
पलटा ट्रक। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पटहेरवा।  बृहस्पतिवार की भोर में करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपुर गांव के सामने घने कोहरे के चलते टाइल्स लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें रखी टाइल्स पूरी सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन


इससे एनएच का एक लेन देर शाम तक बाधित रहा। इस वजह से एनएच से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि काजीपुर स्थित क्रासिंग से वाहनों को करीब दो किमी के लिए वन-वे कर दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


राजस्थान से टाइल्स लेकर ट्रक बंगाल के सिल्लीगुड़ी के लिए जा रहा था। उस समय घने कोहरे के चलते चालक को आगे का दृश्य स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। काजीपुर गांव के सामने क्रासिंग पर बने डिवाइडर पर ट्रक चढ़ गया और करीब 10 मीटर डिवाइडर पर आगे बढ़ते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी होने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने इस जगह से टर्न होकर जाने का संकेतक लगाते हुए सड़क वन-वे करा दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम तक एनएच पर ट्रक उसी हाल में पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed