फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Referred the pregnant woman as alive, hospital sealed after uproar by family members

Kushinagar News: प्रसूता को जिंदा बताकर किया रेफर, परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल सील

Fri, 22 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Referred the pregnant woman as alive, hospital sealed after uproar by family members
तमकुहीराज (कुशीनगर)। हाईवे पर स्थित ओम साईं हॉस्पिटल में झोलाछाप ने प्रसव कराया। लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गई। उसे जिंदा बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने नाबालिग सहयोगी और आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर प्रसव कराया था। शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

तरयासुजान के ओझवलिया निवासी अनिकेत उर्फ मिट्ठू पटेल की 22 साल की पत्नी सपना को बुधवार रात करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे तमकुहीराज कस्बे के ओम साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में अस्पताल के झोलाछाप, उसकी नाबालिग सहयोगी और एक आशा कार्यकर्ता ने प्रसव कराया। एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का कहना था कि इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह महिला की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने महिला को गंभीर बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया। झोलाछाप स्वयं उसे लेकर गोरखपुर के निजी अस्पताल में गया। वहां डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही झोलाछाप वहां से भाग गया। परिजन प्रसूता का शव लेकर ओम साईं अस्पताल पहुंचे। वहां शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संचालक व चिकित्सक पर केस दर्ज
सपना की सास सुनीता देवी ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने ओम साईं अस्पताल के संचालक और अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान अन्य नाम भी शामिल किया जा सकता है। अस्पताल संचालक और स्टॉफ फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed