{"_id":"678d45e18bdba51c8000f15d","slug":"red-of-confirmed-tickets-all-trains-full-by-january-31-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130561-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कन्फर्म टिकट के लाले, 31 जनवरी तक सभी ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कन्फर्म टिकट के लाले, 31 जनवरी तक सभी ट्रेनें फुल
Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। शादी-विवाह समारोह में शामिल होने को लेकर लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। 31 जनवरी तक सभी ट्रेनें में सीट नहीं है। वहीं कोहरे के चलते रविवार को एक्सप्रेस, स्पेशल के अलावा सवारी गाड़ी देर से गंतव्य तक पहुंचीं।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होने के साथ ही अन्य बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों का आना-जाना होता है। इसके चलते यात्रा करने के लिए कुशीनगर, महराजगंज के अलावा नेपाल के भी लोग यात्रा करने के लिए आते हैं। इसके चलते हर समय भीड़-भाड़ रहती है।
तत्काल कंफर्म टिकट न मिलने के कारण यात्रा करना मुश्किल हो रही है। 31 जनवरी तक सभी ट्रेनों में जगह नहीं है। राजेश, रमेश, कन्हैया और राम मिलन ने बताया कि हैदराबाद के लिए तत्काल टिकट लेने के लिए शनिवार की भोर से ही उन्होंने नंबर लगाया था।
विज्ञापन
लाइन में एक नंबर पर खड़े थे टिकट के लिए अभी फॉर्म भरकर काउंटर पर दिया गया है और टिकट बाबू ने अभी पैसा बता ही रहे थे कि तब तक वेटिंग हो गया। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के चलते बहुत दुखी हो कर वापस लौट रहे हैं।
ये ट्रेनें पहुंची विलंब से : देहरदून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित 3.45 घंटे, अवध एक्सप्रेस 1.30 घंटे, सप्तक्रांति सुपर फास्ट 1.40 घंटे, गोरखपुर से नरकटियागंज को जाने वाली सवारी गाड़ी 4.10 घंटे विलंब से पहुंची।