फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recovery in Farmer Registry, Public Service Center operator arrested

Kushinagar News: फॉर्मर रजिस्ट्री में वसूली, जन सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Recovery in Farmer Registry, Public Service Center operator arrested
कसया। तहसील क्षेत्र के नरसर चौराहे पर संचालित जन सेवा केंद्र पर किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा वसूले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरसर चौराहे पर संचालित सहज सेवा केंद्र के संचालक देवेंद्र पटेल किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के नाम पर तय शुल्क से अधिक धनराशि वसूल रहा था। इसकी शिकायत एक किसान ने फोन के माध्यम से एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल से की।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच में किसानों से अधिक धनराशि वसूले जाने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। इसके बाद केंद्र संचालक देवेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कहा कि किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी इस तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed