फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   recounting on 13th november

13 नवंबर को तमकुहीराज तहसील में होगी पुनर्मतगणना

Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
recounting on 13th november
13 नवंबर को तमकुहीराज तहसील में होगी पुनर्मतगणना
विज्ञापन

तमकुहीराज। दुदही क्षेत्र के सरिसवा की ग्राम प्रधान को मिले मतों की गणना 13 नवंबर को पुन: तहसील मुख्यालय पर होगी। एसडीएम ने ग्राम प्रधान गोदावरी देवी एवं विपक्षी जुबैदा सहित संबंधित सभी लोगों को मतगणना के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

दुदही विकासखंड के सरिसवा में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में मतगणना अधिकारी ने गोदावरी देवी को विजयी घोषित किया था। इसका विरोध विपक्षी जुबैदा ने करते हुए उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल किया गया था। जुबैदा के अधिवक्ता सुधीर त्यागी की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर उच्च न्यायालय ने 13 अक्तूबर को पुनर्मतगणना कराने का आदेश दिया। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए तमकुहीराज के एसडीएम एआर फारुकी ने मतगणना की तिथि 13 नवंबर को निर्धारित की है। उन्होंने दोनों पक्षों को मतगणना स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed