फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recommendation for suspension of JE, dilapidated poles and wires will be replaced

Kushinagar News: जेई के निलंबन की संस्तुति, बदले जाएंगे जर्जर पोल और तार

Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of JE, dilapidated poles and wires will be replaced
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में मंगलवार रात तिलक के दौरान पंडाल पर हाईटेंशन तार गिरने से पुरोहित की मौत होने के मामले को लेकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे में पुरोहित की मौत होने के साथ ही जहां एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया था। वहीं छह लोग विद्युत झटके से गिर गए थे। विभागीय लापरवाही से हुई मौत और कइयों की बाल-बाल बची। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कई महीनों से लोग जर्जर हाइटेंशन तार को बदलने की मांग कर रहे थे, लेकिन जेई लगातार आश्वासन देते रहे और मंगलवार को दुर्घटना हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला और किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह, व्यापार मंडल गुरवलिया के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में चंदन पटेल, पारसनाथ गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, गिरजेश जायसवाल आदि लोग तहसील पहुंचे। लोगों ने उप जिलाधिकारी तमकुहीराज को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंप मृतक पुरोहित के परिजनों को दस लाख रुपये देने, जर्जर तार बदलने की मांग के साथ दोषियों को निलंबित करने की मांग की। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने इस बाबत तहसीलदार और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची और रिपोर्ट बनाया। कुछ देर बाद मौके पर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे। इसके बाद विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला आदि गुरवलिया उपकेंद्र पहुंचे और वहां मौजूद एसडीओ अशोक कुमार से हादसे के बाद से गुल हुई बिजली के बारे में जानकारी ली। मौत में प्रथम दृष्टया जेई पर लग रहे आरोपों की जांच कर जल्द उन्हें हटाने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और भी कई हैं जर्जर पोल व तार


क्षेत्र में कई जगह जर्जर तार और पोल दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इसके अलावा हजारों की आबादी और सड़क के किनारे लगे तमाम गुमटियों और बाजार के बीच लोहे के पोल पर जर्जर तार दौड़े हैं। तारों के जंजाल में अक्सर ही शॉर्ट सर्किट होती है। इसके अलावा इसी सड़क पर राजापाकड़ के समीप सड़क पर पोल टूटा हुआ है और तार काफी नीचे लटक रहे हैं।आगे झोपड़ी के पास जर्जर पोल झुका हुआ है जिससे कई जगह हादसे की संभावना है। पूर्वांचल व्यापार मंडल के जिला प्रभारी डॉ. शेषनाग गुप्ता ने बताया कि बाजार के बीच से निकले हाइटेंशन तार को बदलने के लिए जिलाधिकारी से भी कई बार मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

18 घंटे गुल रही बिजली



मंगलवार को तिलक के दौरान रात 9 बजे हुई घटना के बाद से ही गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव की बिजली गुल हो गई थी।उपकेंद्र छोड़ जेई सहित कर्मचारी फरार हो गए थे। अगले दिन जब लोग जागरूकता के साथ आवाज उठाए और विधायक से लेकर उपजिलाधिकारी की घंटी बजी तो अफसरों ने दौड़कर मौका मुआयना किया। इसके बाद एसडीओ अशोक कुमार और राजन शुक्ला ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर मोर्चा संभाला। एक बिजली के पोल पर दो-दो लाइनमैन काम करने लगे और अथक प्रयास से 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल तो हो गई लेकिन लोगों में रोष कम न हुआ। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और घटना में लापरवाह विद्युत कर्मी को निलंबित करने मांग की।

ऊर्जा मंत्री का होगा घेराव



जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला ने विद्युत व्यवस्था की बदहाली को लेकर जिले में दस मई को आ रहे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के घेराव कर समस्या से अवगत कराने की बात कही है।


एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि जेई के निलंबन के लिए संस्तुति की गई है। सभी जर्जर तार और पोल बदलने को लेकर सर्वे कर लिया गया है। जल्द इसे बदल लिया जाएगा और हम किसी भी लापरवाही की पुनरावृति न होने देने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed