फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recitation of Sunderkand and Bajrang Baan...Bhandara in Buddha Temple and Hetimpur

Kushinagar News: सुंदरकांड व बजरंग बाण का पाठ...बुद्ध मंदिर और हेतिमपुर में भंडारा

Wed, 19 Jun 2024 06:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Recitation of Sunderkand and Bajrang Baan...Bhandara in Buddha Temple and Hetimpur
पकवा इनार। बजरंग बली को समर्पित ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के गेट और हेतिमपुर में भंडारे का आयोजन हुआ। सुंदरकांड व बजरंग बाण का पाठ कर आरती हुई। भक्तिमय माहौल में भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान ने भंडारे की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह में हर मंगलवार को भंडारे के आयोजन की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसे भंडारे से मन को सुख और शांति की प्राप्ति होती है। भंडारे में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। हेतिमपुर में त्रिभुवन मणि त्रिपाठी की अगुवाई में भी भंडारे का आयोजन हुआ। जहां लोगों ने हनुमान की आराधना व विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस दौरान वार्ड सभासद केशव सिंह, डाॅ. अनिल कुमार सिन्हा, दिनेश शुक्ल, अनुपम पाठक, निखिल मिश्र, आदित्य कुमार सिंह, गुलशन, आशुतोष पाठक, संतोष श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, ज्योति भूषण पांडेय, गुड्डू यादव, कैलाश सिंह, प्रकाश, आदिल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed