फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raunak returned to schools after five months

पांच माह बाद विद्यालयों में लौटी रौनक

Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Raunak returned to schools after five months
पांच माह बाद विद्यालयों में लौटी रौनक
विज्ञापन

दो पॉलियों में खुले स्कूल, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। करीब पांच माह बाद जिले के प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल दिखी। स्कूल आए विद्यार्थियों में उत्साह दिखा तो विद्यालय की भी रौनक बढ़ गई। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए गुब्बारे और रंगोली सजाई गई थी।

16 अगस्त से शासन ने हाईस्कूल से ऊपर के विद्यालय और 23 अगस्त से कक्षा छठीं से आठवीं तक और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने के लिए शासन ने निर्देश दिया। बुधवार की सुबह आठ बजे से प्रथम पाली में जब विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो विद्यालयों की रौनक बढ़ गई। सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल बढ़ने से शिक्षक और अन्य विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। बुधवार को नगर उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय गांगरानी, शहर समेत आसपास के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई। हालांकि कई प्राथमिक विद्यालय परिसर में बारिश का पानी लगे होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। नगर के छावनी स्थित मिडास जूनियर हाई स्कूल के प्रबंध निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि सभी अभिभावकों को कोविड गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय आने का निर्देश दिया था। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में काफी दिनों बाद पढ़ने पहुंचे बच्चे तो उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। डिबनी बंजरावा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही ब्लॉक के ग्राम सभा माधोपुर बुजुर्ग के मंझरिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय भी बुधवार को खोल दिए गए। उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय गांगरानी के कक्षा चार के छात्र प्रखर मिश्र ने बताया कि घर पर ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। लेकिन विद्यालय खुलने पर मित्रों से मुलाकात हुई तो बहुत अच्छा लगा। प्राथमिक विद्यालय नौरंगिया के कक्षा पांच के क्षात्र आलोक भारतीय ने कहा कि घर पर रहते रहते ऊब गए थे। विद्यालय खुलने का इंतजार था। विद्यालय पहुंच कर बहुत अच्छा लग रहा है। छात्रा अंजू ने कहा कि घर पर पढ़ाई तो करतीं थीं, अब क्लास रूम में पढे़ंगी। छात्रा अनुराधा ने बताया की विद्यालय आकर बहुत खुश हूं। काफी दिनों के बाद सहेलियों से मिली हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed