फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rampage in land dispute, woman serious

जमीन विवाद में महिला को पीटा, डायल 112 के पुलिस कर्मियों से भी कहासुनी

Wed, 12 Aug 2020 05:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
rampage in land dispute, woman serious
जमीन विवाद में महिला को पीटा, डायल 112 के पुलिस कर्मियों से भी कहासुनी
विज्ञापन

रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव में मंगलवार देर शाम जमीन संबंधी विवाद के दौरान महिला की पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची तो आरोपी उससे भी उलझ गए। बाद में पहुंची थाने की पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी तमकुही भेजा। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए महिला को जिला अस्पताल भेज दिया।
बलुआ शमशेर शाही गांव निवासी हनीफ की गांव में डीह की जमीन पर पुश्तैनी मकान है। बगलगीर नगीना कुशवाहा ने गांव के ही एक व्यक्ति से डीह की जमीन खरीद ली है। इसको लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार शाम को नगीना कुशवाहा के पक्ष के लोगों ने हनीफ की झोपड़ी का टाट उजाड़ दिया और नींव खोद कर पक्का निर्माण करने लगे। हनीफ की पत्नी रोकने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम पहुंची तो मारपीट कर रहे लोग पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना थाने को दी। इसके बाद थाने से भी महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस टीम पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। घायल महिला को तमकुही सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। मौके से एक महिला व एक पुरुष को पकड़कर थाने भेजा गया है। बाद में इनको शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed