{"_id":"65f893430f9f51ac28060334","slug":"ram-temple-is-the-result-of-five-hundred-years-of-struggle-mahant-rajudas-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114347-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ वर्ष के संघर्ष का परिणाम है राममंदिर : महंत राजूदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ वर्ष के संघर्ष का परिणाम है राममंदिर : महंत राजूदास
Tue, 19 Mar 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। राम मंदिर का निर्माण सनातन धर्मावलंबियों के पांच सौ वर्षो के संघर्ष का परिणाम है। इसके लिए हिंदू समाज के लोगों ने प्राणों का आहुति दी। सनातन धर्म में कोई भेदभाव नहीं है। विविधताओं के बावजूद सभी हिंदू हैं। हिंदू धर्म में मातृशक्ति का विशेष सम्मान और ऊंचा दर्जा प्राप्त है।
ये बातें हनमानगढ़ी के महंथ राजू दास ने कहीं। वे सोमवार को कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रामकथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा और भगवान का भजन से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। पूर्वजों ने संघर्ष कर सनातन धर्म की रक्षा की है। इसके बाद कथावाचक साध्वी स्मिता वत्स ने कथा सुनाते हुए भक्त के लिए समाज की परीक्षा, ईश्वर की प्रतीक्षा एवं अपनी समीक्षा आवश्यक है। भगवान पर आस्था होनी जरूरी है, परीक्षा नहीं। एक बार सती ने भी परीक्षा लेने का प्रयास किया , तिरस्कार प्राप्त हुआ। इससे पूर्व तमकुही स्टेट के रोहित प्रताप शाही, योगेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र राय, डॉ. मुन्ना गुप्ता, विजय गुप्ता ने मानस की पूजा कर कथा की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, प्रेमचंद मिश्रा, जेपी गुप्ता, अजय सिंह, डॉ. सुनील राय, मनोज कुमार राय, गुड्डू कुमार, कृपा यादव, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।