{"_id":"65aee5acf4b8912eb501b6b7","slug":"ram-came-to-someones-house-and-janaki-came-to-someones-house-kushinagar-news-c-208-1-sgkp1013-18008-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसी के घर आए राम तो किसी के घर जानकी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसी के घर आए राम तो किसी के घर जानकी...
Tue, 23 Jan 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामकोला सीएचसी में एक महिला ने पुत्र और दूसरी ने पुत्री को जन्म दिया। उनके घर वाले खुशी से झूम उठे और भावुक हो गए। भावविभोर एक मां बोली कि मेरे घर रामलला आए हैं, इसलिए इसका नाम रामलाल होगा, तो दूसरी के मुंह से बरबस ही यह निकल पड़ा कि मेरे घर जानकी जी आई हैं और उसका नाम सीता रख दिया। कहा कि आज का दिन खास तो है ही, हम लोगों के परिवार के लिए और खास बन गया।
रामकोला क्षेत्र के देवरिया बाबू निवासी विशाल की पत्नी शीतल देवी गर्भवती थीं। घर वाले जिस डॉक्टर से उसका इलाज करा रहे थे, उस डॉक्टर से 22 जनवरी को अद्भुत संयोग में प्रसव के लिए कई बार बोले, लेकिन डॉक्टर का तर्क था कि समय पूरा होने पर कभी भी प्रसव हो सकता है। इसके लिए ऑपरेशन ही एक विकल्प है, जो घर वाले कराना नहीं चाहते थे। सोमवार की भोर में अचानक शीतल की तबीयत बिगड़ी और घर वाले रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां 12.30 बजे उसने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होते ही घर वाले फोन कर रिश्तेदारों और जानने वालों बोले कि भगवान ने मेरी सुन ली, रामलला आ गए, अब इसी नाम से इन्हें पुकारा जाएगा।
वहीं, फुरसतपुर के बड़वा टोला निवासी सुकई की पत्नी दीना देवी को घर वाले सीएचसी पर लेकर सुबह 6 बजे पहुंचे। शीतल के घर वालों के उत्साह को देख दीना देवी और इसके पति बोल पड़े कि मेरे भी घर सीता जन्म ने लिया है। हम लोग बहुत खुश हैं। महिला जिला अस्पताल और अन्य सीएचसी में जन्म देने वाले बच्चों के माता-पिता खुद को भाग्यशाली बताया। अस्पतालों में मिठाइयां बंटी और जयश्रीराम का नारा भी गूंजा।
विज्ञापन
कसया सीएचसी में सियरहा की प्रमिला देवी ने पुत्र को जन्म दिया, जबकि बंधू ढाला कप्तानगंज निवासी सुनीता चौधरी ने पुत्र को जन्म दिया है। दोनों का नाम परिजन भगवान से जोड़कर रखने का निर्णय लिए और बोले कि आज के दिन घर में नए मेहमान का आना हम लोगों के लिए शुभकारी है।
मथौली सीएचसी में सोमवार को तीन महिलाएं बच्ची को जन्म दी। मोतीचक ब्लाॅक पर दिन सोमवार को गांव पिपरा निवासी दिब्या देवी पत्नी जितेन्द्र ने बच्ची को जन्म दिया। माता पिता ने बच्ची का नाम शिवांगी रखा। गांव अथरहा निवासी प्रीति सिंह पत्नी जय सिंह बच्ची को जन्म दी। इसका नाम सीता व जानकी रखने की बात कही। गांव सितुहिया निवासी माधुरी देवी पत्नी मनीष शर्मा ने एक बच्ची को जन्म दी जिसका का नाम जानकी रखा गया। शहर के एक निजी अस्पताल जगदीशपुरम कालोनी की रीता देवी ने बताया कि आज का दिन शुभ रहा। पोती पैदा हुई है, इसका नाम भगवान मिलता, जुलता रखा जाएगा। तुर्कपट्टी के पवन सिंह ने बताया मुझे पहला बेटा आज के दिन पैदा हुआ है। इसका नाम भगवान से मिलता जुलता रखा जाएगा।
--
-रामकोला सीएचसी प्रभारी डॉ. एस के विश्वकर्मा ने बताया कि इस शुभ दिन पर दो महिलाओं ने नवजात को जन्म दिया है। दोनों के परिजन काफी खुश हैं। अस्पताल में मिठाई भी बांटी है। बेटी और बेटा का नाम भगवान के नाम से जोड़कर ही रखे हैं। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।