फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rakesh and Sujita top the race

खेलकूद प्रतियोगिता

Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rakesh and Sujita top the race
दौड़ में राकेश और सुजिता अव्वल
विज्ञापन

सरिसवां स्थित कंपोजिट विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरिसवां में स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में कोरया न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कंपोजिट विद्यालय ब्रम्हपुर के छात्र राकेश का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। 100 मीटर की दौड़ में छात्रा सुजिता चैंपियन रही।

ग्राम प्रधान वाहिद अंसारी विशिष्ट अतिथि नोडल शिक्षक ने कहा कि बच्चों के भीतर सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इसलिए इन आयोजनों मेें अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। सबसे पहले जूनियर बालिका वर्ग के 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं में हिमांशु प्रथम, साहिल अंसारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सुजिता कुशवाहा प्रथम व अंकुश द्वितीय, 400 मीटर की दौड़ में राकेश ब्रह्मपुर प्रथम, सूरज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये सभी विजेता ब्लॉक स्तरीय रैली में प्रतिभाग करेंगे। अंत में आयोजक एआरपी व विनोद प्रसाद, प्रभुनाथ सिंह ने आभार प्रकट किया। इस दौरान संतोष प्रसाद, राजकिशोर यादव, शैलेंद्र कन्नौजिया, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed