फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rajya sabha mp inspected airport

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पर्यटन और रोजगार की बढ़ीं संभावनाएं

Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha mp inspected airport
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य सभा सांसद
राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने किया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा कार्यकाल के नौ वर्ष पूरा होने पर महासंपर्क अभियान में आए थे राज्यसभा सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम हुआ।
इसमें राज्य सभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र के साथ पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। यह देश का स्वर्णिम काल है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज और कृषि विश्वविद्यालय का भी निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण से कुशीनगर में पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ गई हैं तो वहीं जिले में कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण से कृषि क्षेत्र में विकास के लिए एक बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मददगार साबित होगा। यहां के लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गरीबों को ध्यान में रखकर पक्का मकान दिया गया है। आज गरीब भी पक्का मकान में सोता है। अब हर घर एवं हर जगह शौचालय बनवा दिया गया है। धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त में गैस सिलिंडर व कनेक्शन दिए गए।

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि गरीबों और वंचितों को न्याय व सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश के साथ साथ कुशीनगर में कई सुधार हो रहे हैं। यह एक संवेदनशील सरकार की निशानी है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन अमित पांडेय ने किया। इस दौरान हाटा के विधायक मोहन वर्मा, पडरौना के मनीष जायसवाल, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय
सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed