फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajkumar becomes the President of the Vishwa Hindu Mahasangh, Kasya.

Kushinagar News: विश्व हिंदू महासंघ कसया के अध्याक्ष बने राजकुमार

Thu, 16 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar becomes the President of the Vishwa Hindu Mahasangh, Kasya.
कसया। विश्व हिंदू महासंघ की कसया इकाई के संगठन विस्तार को लेकर मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बृजेश कुमार राव के आवास पर बैठक हुई। सर्वसम्मति से राजकुमार मद्धेशिया (अश्विनी) को कसया का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही, संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही, जिला प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) पवन सिंह और जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बृजेश कुमार राव ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजकुमार मद्धेशिया ने नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बैठक के अंत में सभी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, नगर महामंत्री बैजू वर्मा, नगर उपाध्यक्ष रवि मद्धेशिया, नगर मंत्री मुन्ना गुप्ता, शंकर वर्मा, दिनेश प्रसाद गुण, रंजीत राय, अभिसांक शर्मा, बिट्टू कुमार, रत्नेश कुमार गौड़, नितेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed