{"_id":"6202ae5d4287b65dc36cc74f","slug":"rajesh-pratap-rao-got-ticket-from-sp-kushinagar-news-gkp426322951","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश प्रताप राव को सपा से मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश प्रताप राव को सपा से मिला टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश प्रताप राव को सपा से मिला टिकट
कसया (कुशीनगर)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने कुशीनगर विधानसभा सीट पर राजेश प्रताप राव को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हें यह टिकट पार्टी नेतृत्व ने मंथन के बाद दिया है।
राजेश प्रताप राव ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत सपा के युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष से की थी। 1997 में देवरिया जिले के युवजन महासचिव रहे। वहीं वर्ष 2000 में युवजन जिलाध्यक्ष रहे। 2004 में सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महामंत्री रहे। वर्ष 2005 में देवरिया जिले के तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। 2006 में सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए, फिर 2012 में लोकमंच से कसया विधानसभा से चुनाव लड़े। 2017 में बसपा से कुशीनगर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन दूसरे पायदान पर रहे। उनके सपा से टिकट मिलने पर शमसाद उर्फ सोनू, उमाशंकर, राधेश्याम जायसवाल, अंबुज सिंह, जावेद, साहबजादा, रमजान, अतिउल्लाह, गोबरी यादव, मनोज, राजेंद्र मद्धेशिया, मुन्ना यादव, पप्पू, आशिक अली, अनूप यादव, धर्मदेव, राजाराम यादव, प्रदीप सिंह सैंथवार, राकेश सिंह, अमेरिकन खरवार, संजय राव मिलने पहुंचे।