{"_id":"6a3c3a2deb0df0de09050ee2","slug":"rajayoga-camp-held-on-mothers-day-at-brahma-kumaris-university-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162473-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय में मम्मा दिवस पर राजयोग शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय में मम्मा दिवस पर राजयोग शिविर आयोजित
Thu, 25 Jun 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल ब्रम्हकुमारी
कुशीनगर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुशीनगर के तत्वावधान में बुधवार शाम को मम्मा दिवस मनाया गया। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दीप प्रज्ज्वलन और मम्मा के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि भारत की धरती ने विश्व शांति में सबसे ज्यादा योगदान दिया है, हम जन्म से लेकर मृत्यु तक के बीच में विभिन्न माध्यमों से शांति ढूंढते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व को भगवान बुद्ध और महावीर ने अपने-अपने तरीके से शांति का मार्ग दिया है, उसी प्रकार ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय द्वारा भी यह मार्ग दिया जा रहा है, हम जहां प्रशासनिक शांति की बात करते हैं वहीं आप आध्यात्मिक शांति की बात करते हैं, लेकिन सत्य यह भी है कि हमें स्वयं की शांति खुद में ही ढूंढनी पड़ेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माउंट आबू से आए डॉक्टर बीके गंगाधर भाई ने कहा कि शांति और अशांति का अंतर समझना होगा। बीके मीरा दीदी, बीके स्मिता दीदी, राधिका दीदी, अमृता दीदी एवं बीके छांगुर भाई ने अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट किया। संचालन एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर भूप नारायण सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, मीनू जिंदल, अवधेश प्रताप सिंह, दीपनारायण अग्रवाल, अजय गुप्ता, डॉक्टर सीबी सिंह, के. कृष्णा, सुनील कुमार यादव, रामेश्वर मिश्र, हरि गोविंद मिश्र, रामप्रवेश भाई, डीएफओ वरुण सिंह,दिनेश भोजपुरिया, बीके कन्हैया, आद्या पांडेय, राजू जायसवाल, मन्नू भाई, बबिता शर्मा, गोविंद भाई, किरन जायसवाल आदि मौजूद रहे।