फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raised the problem in the meeting of Udyog Bandhu

उद्योग बंधु की बैठक में समस्या उठाई

Fri, 27 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raised the problem in the meeting of Udyog Bandhu
कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु और उद्योग बंधु की बैठक में शामिल डीएम एस. राजलिंगम व जिला स्तर - फोटो : KUSHINAGAR
उद्योग बंधु की बैठक में समस्या उठाई
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित रहने पर जल निगम एक्सईएन का वेतन रोकने के निर्देश
पडरौना। डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक हुई। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों से संबंधित समस्याएं उठाई गईं। प्लाट आवंटन, भूखंड हस्तांतरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति, एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति पर चर्चा की गई।
डीएम ने उपायुक्त उद्योग को हर तीसरे दिन समस्याओं के समाधान की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि व्यापारियों की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

व्यापार बंधु की बैठक में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर, जर्जर तार और खंभे, जल निगम से संबंधित समस्या, फूड सेफ्टी ट्रेनिंग के नाम पर खाद्य पदार्थ व्यवसायियों से वसूली की समस्या, साप्ताहिक बंदी, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश, लक्ष्मीगंज बाजार में परिवहन निगम की बसों के ठहराव, लक्ष्मीगंज बाजार को अलग से फीडर उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। डीएम ने विद्युत संबंधी समस्या के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। एक्सईएन जल निगम (शहरी) के बैठक में अनुपस्थित पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में डीएम की ओर से उद्यमियों और व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, श्रम प्रवर्तन आयुक्त विजय यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष सिंह, डीपीओ शैलेंद्र राय, अग्रणी बैंक प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल आदि मौजूद रहे।

...
व्यापारी हितों का ध्यान रखने की मांग
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से जारी आदेश का संगठन समर्थन करता है, लेकिन व्यापारी हितों का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed