फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Main accused in Tamkuhi Road railway station shooting a gangster with a bounty on his head arrested

Kushinagar News: तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन गोली कांड का मुख्य आरोपी इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Main accused in Tamkuhi Road railway station shooting a gangster with a bounty on his head arrested
-अवैध पिस्टल और 41 हजार रुपये बरामद, पुलिस के लिए बना हुआ था चुनौती
विज्ञापन

-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घटना के बाद से लगी थी पुलिस की तीन टीम
कुशीनगर। कुशीनगर में तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी आदर्श सिंह उर्फ बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम सेवरही और तरयासुजान पुलिस की स्वॉट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, दो कारतूस, 41 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर इलाज कराने जा रहे राजन शर्मा को गोली मारने के बाद से आदर्श पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। आदर्श उर्फ बंटी सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो क्लिप जारी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर समेत जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी और अन्य गंभीर मामलों के 10 से अधिक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि बीते 19 अक्टूबर 2026 की देर रात करीब 10:30 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर सेवरही थाना क्षेत्र के जंगलीपट्टी निवासी आदर्श सिंह उर्फ बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में, लखनऊ इलाज कराने जा रहे तरया सुजान थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश निवासी राजन शर्मा को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी और मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गोरखपुर जीआरपी थाने में हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जीआरपी के तरफ से उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये और एसपी कुशीनगर की तरफ से 25 हजार रुपये घोषित किया गया था।

मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे सूचना के आधार पर सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा, स्वाट प्रभारी दीपक सिंह और तरया सुजान पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी आदर्श सिंह उर्फ बंटी को सेवरही थाना क्षेत्र के बिनटोलिया-शिवाघाट मंदिर मार्ग से दबोचा लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 41 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed