फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Claims of action against illegal hoardings; neither were fines collected nor were any FIRs filed.

Kushinagar News: अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई के दावे, न जुर्माना वसूला न एफआईआर

Wed, 28 Oct 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Claims of action against illegal hoardings; neither were fines collected nor were any FIRs filed.
कसया में हाइवे पर ओवरब्रिज के बगल में लगा होर्डिंग। 
एक साल में आठ से दस बार चला अभियान, 90 से 95 नोटिस जारी करने का दावा
विज्ञापन


न हटाए गए होर्डिंग का रिकॉर्ड, न वैध-अवैध की गिनती, कमाई और कार्रवाई के आंकड़ों में भी अंतर स्पष्ट नहीं
कसया। अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर पालिका के अभियान बेअसर साबित हो रहे हैं। कार्रवाई के बाद फिर उन्हीं स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगा दिए जाते हैं। पिछले एक साल में आठ से 10 बार अभियान चलाने और 90 से 95 नोटिस जारी करने का दावा है लेकिन वैध-अवैध होर्डिंग की संख्या और कार्रवाई का स्पष्ट ब्योरा उपलब्ध नहीं है।
शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर पालिका परिषद की कार्रवाई का स्थायी असर नहीं दिख रहा है। अभियान चलाकर होर्डिंग हटाए जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर उन्हीं स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगा दिए जाते हैं। पिछले एक साल में आठ से 10 बार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद नगर में कुल कितने होर्डिंग लगे हैं, कितने वैध और कितने अवैध हैं, इसका रिकॉर्ड नगर पालिका के पास नहीं है। कार्रवाई के बाद दोबारा होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना वसूलने और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

कुशीनगर नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, अवैध होर्डिंग लगाने वालों को अब तक 90 से 95 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग-बैनर की भरमार है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बार-बार अभियान चलने के बाद भी समस्या बरकरार रहने से कार्रवाई की निगरानी और जिम्मेदारी तय करने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में करीब 26 यूनिपोल लगे हैं। इनके लिए एक साल का शुल्क 24 हजार रुपये निर्धारित है। इसके अलावा करीब 70 होर्डिंग के लिए एक-एक हजार रुपये की रसीद एक वर्ष के लिए काटी जाती है। इस आधार पर निर्धारित दरों के अनुसार यूनिपोल और इन होर्डिंग से सालाना करीब 7.90 लाख रुपये की आय का हिसाब बनता है।
दूसरी ओर, अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई में कितने होर्डिंग हटाए गए, कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया और कितनी धनराशि वसूल की गई, इसका स्पष्ट ब्योरा नगर पालिका के पास नहीं है। बिना मंजूरी के शहर में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अब तक न जुर्माना लगाया गया है और न ही किसी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वर्जन
अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्दी ही टीम गठित की जाएगी। टीम गठित करने के बाद अवैध होर्डिंग को चिह्नित कर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
-अंकिता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी (ईओ), कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed