{"_id":"5740a2fc4f1c1b8b20ac74b1","slug":"rain-storm-disrupting-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
कुशीनगर
Updated Sat, 21 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामकोला विद्युत सब स्टेशन के पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर पर गिरे पेड़ से रामकोला और कप्तानगंज की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शुक्रवार की शाम और शनिवार की भोर में आई आंधी-बारिश ने कहीं राहत दी तो कहीं-कहीं लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। आंधी की वजह से जनपद के कई हिस्सों में पेड़ सड़क, घरों और बिजली के तारों पर गिर गए।
इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को बिजली आपूर्ति पुन: बहाल कराने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली नहीं होने का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता पेयजल के लिए परेशान रहे।
शनिवार की भोर में आंधी के बाद तेज बारिश होने से पडरौना के नौका टोला, आवास विकास कॉलोनी, मुन्ना कॉलोनी, छावनी सहित कई मोहल्लाें में सड़काें पर पानी भर गया। जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण सड़कों का पानी बहुत से लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन
कसया में 63 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में परिवर्तन करते हुए कमी करने से पडरौना और कसया डिवीजन में आपूर्ति कम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में छह और शहरी क्षेत्रों में 12 घंटे आपूर्ति की जा रही है। ऊपर से आंधी से तार-पोल गिरने से भी कई जगह आपूर्ति ठप हो गई है। नगर के रोडवेज परिसर सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया।