फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rain intrupted in yog diwas

Kushinagar News: बारिश ने योग दिवस के कार्यक्रम में डाला व्यवधान, जैसे-तैसे निपटा कार्यक्रम

Thu, 22 Jun 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
rain intrupted in yog diwas
महा परिनिर्वाण मंदिर के योग स्थल पर बारिश होने के दौरान खुलने का इंतजार करते लोग।संवाद
योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा : सांसद
विज्ञापन

छाता लगाकर सांसद ने शुरू कराया योग शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऐन वक्त पर बारिश ने व्यवधान उत्पन्न कर दिया। सुबह छह बजे से कुशीनगर के सांसद, विधायक सहित डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों देखरेख में इसका शुभारंभ होना था, लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम रुका रहा। करीब एक घंटे बाद बारिश थमने पर जैसे-तैसे कार्यक्रम शुरू कराया गया।सांसद ने इस मौके पर कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है।

सुबह छह बजे से कार्यक्रम शुरू होने के बजाय बारिश के कारण करीब सात बजे हल्की बारिश में ही कुशीनगर सांसद सभी विधायक सहित डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य लोगों की देखरेख में इसका शुभारंभ हुआ। बारिश के कारण बीच-बीच में कार्यक्रम में व्यवधान हो रहा था, जबकि सुबह छह बजे ही योग के लिए लोग जुट गए थे। बारिश की वजह से कहीं छाता तो कही टेंट में लोग बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

करीब एक घंटा बाद बारिश हल्की होने पर जैसे-तैसे कार्यक्रम शुरू कराया गया। हल्की बारिश के बीच ही कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसके बाद योगासन के समय भी बारिश होने लगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भीगते हुए योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक व हाटा के विधायक मोहन वर्मा रहे। डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग के महत्व को बताने का प्रयास किया था। जब हम इस परंपरा से हटने लगे तो शरीर बीमार पड़ने लगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी ओर से नौ वर्ष पूर्व यूएन में इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिलवाया गया।
विधायक पीएन पाठक ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए योग का महत्व बताया और कहा कि यदि स्वस्थ रहना है तो योग करना आवश्यक है।
डीएम रमेश रंजन ने उपस्थित सभी लोगों काे धन्यवाद देते हुए कहा कि योग मूल संस्कृति है, खोज है। शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है तो योग आवश्यक है।

एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ रहें, सुखी रहें। स्वस्थ रहने के लिए योग काफी महत्वपूर्ण है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि आज का दिन विशेष है। कल तक हम गर्मी से परेशान थे और आज बारिश से योग दिवस का स्वागत हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

योग दिवस के अवसर पर कुछ छात्र छात्राओं को सांसद व जनप्रतिनिधियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में योग प्रशिक्षक शिवम कुमार को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।

अंत में सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान कसया की एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ कुंदन कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, चमन यादव, निखिल उपाध्याय, डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed