फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain and wind caused the paddy crop to fall...farmers worried

Kushinagar News: हवा के साथ बारिश से धान की फसल गिरी...किसान चिंतित

Fri, 31 Oct 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain and wind caused the paddy crop to fall...farmers worried
बारिश व हवा से उजारनाथ के क्षेत्र में गिरी धान की फसल।संवाद
उजारनाथ। हवा के साथ हो रही बारिश के चलते धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान खेत में काटकर छोड़ी गई फसल को बचाने जुटे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग, गगलवा, मोगलपुरा, करमैनी, जवार भैंसहा, अमरवा देवरिया वृत, भेलया, चन्द्रौटा, सपही खास, जोगिया, पकड़ी गोसाई आदि गांव के किसानों ने पके धान की फसल की कटाई शुरू कर दी थी। बीते तीन दिन से मौसम के करवट लेने और बारिश होने से धान की फसल गिर गई है।कटाई का काम भी बंद हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर यूं ही जारी रही, तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। काफी हद तक धान की फसल खेतों में गिरी पड़ी है। बारिश के साथ बाली में नमी होने से रंग काला हो जाएगा। पक चुकी धान दोबारा से अंकुरित हो सकती है।
विज्ञापन


किसान नितांत सिंह ने बताया कि 10 बीघे में धान की फसल तैयार है। तीन दिनों से हो रही हवा के साथ बारिश से फसल गिर गई है। अब मशीन से कटाई कराना मुश्किल हो जाएगा। अभय कुमार राय ने कहा कि तीन बीघा धान की फसल खेत में खड़ी है। दो-चार दिन बारिश और होती रही तो धान की फसल गिर जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed