{"_id":"69dcfcdcd41510a1650b93f5","slug":"raids-in-kushinagar-to-arrest-three-people-including-jdu-mla-pappu-pandey-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन घोटाला: जदयू विधायक पप्पू पांडेय समेत तीन की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर पुलिस रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन घोटाला: जदयू विधायक पप्पू पांडेय समेत तीन की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर पुलिस रेड
Mon, 13 Apr 2026 07:56 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:56 PM IST
सार
जमीन घोटाले के मामले में कुचायकोट के जदयू विधायक पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि वह नहीं मिले।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमीन घोटाले के मामले में कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बाहुबली भाई सतीश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की सुबह पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि, करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। तीनों आरोपित फिलहाल भूमिगत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अल सुबह करीब छह बजे एसडीपीओ सदर प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में 40 वाहनों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने हथुआ स्थित पेट्रोल पंप सह विधायक आवास और तुलसिया गांव में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने बताया कि जिले के अलावा पटना और वाराणसी में भी संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। वहीं, मामले में नामजद सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गुरुग्राम रवाना की गई है। बताया जाता है कि गोपालगंज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जिला जज राजेंद्र पांडेय द्वारा वारंट जारी होने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय की शिकायत पर दो अप्रैल को कुचायकोट थाने में केस संख्या 161/26 दर्ज किया गया था। आरोप है कि फर्जी कागजात के जरिए बेलवा गांव की 16.93 एकड़ जमीन अपने नाम कर कब्जा करने की साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस अब तक चार भू-माफियाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, साजिश रचने और भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की तलाश जारी है।