फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raid raided in district hospital, five middlemen were caught

जिला अस्पताल में मारा छापा, पांच बिचौलिए पकड़े गए

Wed, 22 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Raid raided in district hospital, five middlemen were caught
जिला अस्पताल में मारा छापा, पांच बिचौलिए पकड़े गए
विज्ञापन

पडरौना। जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता रोकने के लिए डीएम एस राजलिंगम के निर्देश पर बुधवार को एडीएम महात्मा सिंह और सीओ सिटी कुंदन ने छापा मारा। सभी गेट बंद कर बिचौलियों की खोजबीन की गई। चार महिला सहित एक पुरुष को बिचौलिया होने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस उन्हें साथ लेकर चली गई।
जिला अस्पताल में ओपीडी, एक्सरे, इमरजेंसी कक्ष, अल्ट्रासाउंड, वार्ड सहित सभी प्रमुख स्थानों पर बिचौलिए सक्रिय रहते हैं, जो मरीजों से त्वरित इलाज के नाम पर रकम ऐंठते हैं और दवाइयां भी मेडिकल स्टोर से दिला देते हैं। इस तरह मुफ्त इलाज की उम्मीद में आए लोगों को बिचौलियों की वजह से अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, यहां इस कार्य में पुरुष की तुलना में अधिक महिलाएं सक्रिय हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम और सीओ सिटी पुलिस के साथ पहुंचे और जिला अस्पताल के सभी दरवाजों को बंद कराकर बिचौलियों की तलाश शुरू कराई। इतनी देर में मौका देखकर अधिकतर बिचौलिए खिसक गए, लेकिन चार महिला और एक पुरुष को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता के बारे में डीएम सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम और सीओ सिटी ने जिला अस्पताल में छापा मारकर बिचौलियों को पकड़ा। चार महिला और एक को पकड़ा गया है।

- डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
----
जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता की सूचना मिलने पर छापा मारा गया है। पांच लोगों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल का ऐसे ही औचक निरीक्षण जारी रहेगा। बिचौलिए जिला अस्पताल नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
- कुंदन सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed