फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rahul Sankrityayan was the father of Hindi travel literature.

Kushinagar News: हिंदी यात्रा साहित्य के जनक थे राहुल सांकृत्याया

Fri, 10 Apr 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul Sankrityayan was the father of Hindi travel literature.
कसया। राहुल सांकृत्यायन संस्थान पुस्तकालय व अभिलेखागार कुशीनगर में बृहस्पतिवार को महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि राहुल हिंदी यात्रा साहित्य के जनक थे। बौद्ध साहित्य को समृद्ध बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि राहुल का जन्म आज के ही दिन 1893 में आजमगढ़ के पंदहा गांव में हुआ था। उन्होने पहले वैष्णव धर्म की दीक्षा ली, फिर आर्य समाज से जुड़ गए। बौद्ध धर्म के अध्ययन के बाद वह 1930 में श्रीलंका में बौद्ध हो गए। आधुनिक हिंदी साहित्य में वह एक साम्यवादी चिंतक, पत्रकार, इतिहासकार, तत्वांवेषी, युग परिवर्तनकार साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। अध्ययन के लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक की यात्रा की। मध्य एशिया व काकेशस भ्रमण पर भी यात्रा वृतांत लिखा। लगभग 150 पुस्तकें लिखकर बौद्ध साहित्य को समृद्ध किया।
विज्ञापन

जय अवधेय, सिंह सेनापति, वोल्गा से गंगा तक आदि उनके प्रसिद्ध उपन्यास हैं। आयोजक पुस्तकालय सचिव संजीव कुमार उपाध्याय ने आभार ज्ञापित किया। प्रारंभ में भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना कर राहुल के चित्र पर पुष्पार्चन किया। इस दौरान भंते भिक्षु विमल कीर्ति , भिक्षु हरिबल शाक्या, कर्मा कुंगा जेनफेन, निदेशक राहुल सांकृत्यायन संस्थान पुस्तकालय कुशीनगर, शकुंतला उपाध्याय, रविंद्र शर्मा, नवनाथ दुबे, प्रभुनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed