फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rahul does not understand the budget: Shiv Pratap

राहुल को बजट की समझ नहीं : शिव प्रताप 

Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul does not understand the budget: Shiv Pratap
सभा में बोलते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
रामकोला। सोमवार को कुश्‍ाीनगर ‌जिले के रामकोला के आदर्श इंटर कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार स्टैंड अप योजना के तहत दलित वर्ग के उद्यमियों को एक करोड़ रुपये तक का ऋण बिना किसी गारंटी के दे रही है। सरकार ने बजट में ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब कोई गरीब इलाज के अभाव में नहीं मरेगा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को बजट समझ में ही नहीं आता।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री रामकोला के आदर्श इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, छात्र समेत सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इस बार के बजट में सरकार ने सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की बात कही गई है। किसान खुशहाल होंगे तभी प्रदेश व देश का विकास होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि जब सदन में बजट पेश हो रहा था तब राहुल गांधी एक कांग्रेस सांसद के साथ बातें करके हंसने में व्यस्त थे। उन्हें बजट में क्या समझ आएगा। मंत्री ने कहा कि बजट में पहली बार स्टैंड अप योजना के तहत दलित व महिला उद्यमियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे उद्यमी को सरकार बिना किसी गारंटी के एक करोड़ रुपये तक का ऋण देगी। इस योजना से समाज का अंतिम व्यक्ति भी अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 विशिष्ट अतिथि व रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार में बेहतर तालमेल का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत कराई हैं।


कायर्क्रम के आयोजक बैकुंठ शाही ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही व संचालन भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ,चिरंजिवी चौरसिया ,राजेश्वर सिंह, जिला महामंत्री मारकण्डेय शाही, हरीलाल कुशवाहा, राधेश्याम दीक्षित, विश्वजीत गोविंद राव, दरोगा कुंवर, अगस्त गोविंद राव, राजेश गोविंद राव, विश्वास प्रसाद, अनिरुद्घ खरवार, प्रदीप वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, देवेश मिश्र, दिनेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed