{"_id":"668b312ca95a1a9485082344","slug":"quiz-test-to-increase-the-intellectual-capacity-of-students-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119495-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी परीक्षा
Mon, 08 Jul 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षित कर उनकी बौद्धिक क्षमता वृद्धि के लिए प्रत्येक शनिवार को प्रश्नोत्तरी परीक्षा होगी। इसमें सप्ताह भर पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को प्रोत्साहित करने के साथ जवाब नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों को विशेष तैयारी कराते हुए उनका बौद्धिक विकास किया जाएगा।
विभाग ने बच्चों के बीच शैक्षिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। प्रत्येक शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि कोई विद्यार्थी हतोत्साहित नहीं हो। प्रश्नोत्तरी कराने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस व्यवस्था से शिक्षकों का भी इससे मूल्यांकन होगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कई बार शामिल होने के बाद विद्यार्थी सफल नहीं होता है तो शिक्षकों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
-
-शिक्षकों के ज्ञान का सही इस्तेमाल कर विद्यार्थियों के शैक्षिक व बौद्धिक स्तर के साथ स्कूल में शिक्षा के स्तर और सुधार ला सकते हैं। परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलने के बाद अभिभावकों को रुझान बढ़ेगा तो निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा को अमली जामा पहनाने में सहयोग मिलेगा। -रामजियावन मौर्य, बीएसए
विज्ञापन
-
अब शिक्षकों को देनी होगी वीडियो बनाने की परीक्षा
पडरौना। शिक्षकों को अब कक्षा शिक्षण के साथ ही वीडियो बनाने में भी पारंगत होना होगा। अब प्रत्येक शिक्षक को कक्षा में पढ़ाते हुए वीडियो बनाना होगा, जिसे जांच के लिए डायट पर भेजा जाएगा। उत्कृष्ट वीडियो को लखनऊ भेजा जाएगा। जबकि जिन शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका सामान्य होगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा कि सभी शिक्षक कक्षा में छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हुए पांच-पांच मिनट का वीडियो बनाएंगे। स्कूलों के प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका को छात्रों को पढ़ाते हुए एक बार वीडियो बनाना है। इससे छात्रों को पढ़ाने में उत्कृष्ट एवं रोचक तरीकों का प्रयोग किया जाए। इन वीडियो को बनाने वाले शिक्षकों को विभिन्न कार्यशालाओं तथा एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जाएगा। सामान्य वीडियो बनाने वाले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य ने बताया कि महानिदेशक के आदेश पर जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं की अपनी कक्षा में छात्रों को पढ़ाते हुए वीडियो पांच मिनट का बनाकर भेजना है।
-
कल से लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
पडरौना। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को हाजिरी अब 15 नहीं बल्कि आठ जुलाई सोमवार से ऑनलाइन लगाई जाएगी। बीएसए रामजियावन मौर्य ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है, इसमें संबंधित प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर इसका अनुपान करने की हिदायत दी है। अपने पत्र में बीएसए ने उल्लेख किया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापकों/कार्मिक प्रतिदिन अपनी उपस्थिति, विद्यालय आगमन, प्रस्थान का समय आठ जुलाई से डिजिटल उपस्थिति पंजिका में अंकित किया जाएगा।