{"_id":"681a6a859ef34b8bbb05f243","slug":"questions-on-the-encounter-allegation-of-shooting-and-injuring-the-labourers-son-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136969-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ पर सवाल, मजदूर बेटे को गोली मार घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ पर सवाल, मजदूर बेटे को गोली मार घायल करने का आरोप
Wed, 07 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पटहेरवा थाना के रजवटिया पोखरा के पास रविवार को हुए पुलिस मुठभेड़ पर प्रदीप के पिता रमेश प्रसाद ने सवाल उठाया है। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री और डीआईजी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया है कि मजदूरी कर रहे बेटे को उठाकर पुलिस ने मुठभेड़ कर दिया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने संतकबीरनगर के पशु तस्कर के पैर में गोली मारी थी। इसके अलावा जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रामनगन राय निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र प्रदीप भारती को भी मुठभेड़ के दौरान दाएं पैर में गोली लगी थी। अब रमेश ने इस पर सवाल उठाया है।
पत्र में पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए रमेश प्रसाद ने कहा है कि उनका बेटा चार मई, रविवार को हृदयानंद गुप्ता के घर मजदूरी कर रहा था। अचानक अपराह्न तीन बजे पहुंची पटहेरवा पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लिया और थाने ले गई। बेटे को हिरासत में लिए जाने की खबर पर पिता थाने पहुंचे तो कुछ पता नहीं चला और सात बजे के करीब पुलिस ने काल्पनिक कहानी के आधार पर प्रदीप को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में पिता रमेश ने यह भी बताया है कि उनका परिवार बेटे की मजदूरी पर ही निर्भर है। रमेश ने आरोप लगाया कि जब पुलिस से इस विषय में प्रश्न पूछने की जहमत उठाया तो धमकी दिया जाने लगा। पुलिस का कहना था कि अगर ज्यादा बोलोगे तो गोली मार दिया जाएगा।