{"_id":"5e8f4cea8ebc3e72b0243f2b","slug":"quarantine-means-to-save-everybody-kushinagar-news-gkp347495148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन का मकसद सबकी हिफाजत, धैर्य रखें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन का मकसद सबकी हिफाजत, धैर्य रखें: डीएम
विज्ञापन
लोकमान्य इंटर कॉलेज सेवरही में क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी।
- फोटो : KUSHINAGAR
क्वारंटीन का मकसद सबकी हिफाजत, धैर्य रखें: डीएम
सेवरही। तमकुहीराज तहसील के विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज और लोकमान्य इंटर कालेज सेवरही में बने क्वारंटीन सेंटर का बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। क्वारंटीन किए गए लोगों से बातचीत के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सभी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए की गई है, इसलिए धैर्य धारण कर सहयोग करें। सबका स्वास्थ्य ठीक रहने पर जल्दी ही सभी को घर जाने की अनुमति मिल जाएगी। अफसरों ने दोनों सेंटरों की व्यवस्था को बेहतर बताया।
विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज क्वारंटीन सेंटर पर व्यवस्था का हाल जानने के बाद डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी विनोद कुमार मिश्र लोकमान्य इंटर कालेज सेवरही क्वारंटीन सेंटर पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। क्वारंटीन लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई तो डीएम व एसपी ने समझाते हुए कहा कि यह व्यवस्था बाहर से आए लोगों के अलावा उनके परिजनों व समाज के सभी लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसलिए देशहित में कुछ दिन तक धैर्यपूर्वक यहीं रहें। सबका स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही घर जाने की इजाजत मिलेगी।
एसडीएम एआर फारूकी ने बताया कि जनपद में सबसे अधिक क्वारंटीन किए गए लोगों को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में ठहराया गया है। हर जगह भोजन, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य की जांच आदि की व्यवस्था की गई है। इस दौरान तहसीलदार रामप्यारे, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित राय, एसओ राशिद खान, चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव, लेखपाल अश्विनी राय, जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बार्डर इलाके का किया निरीक्षण
समउर बाजार। लाक डाउन व शब-ए-बरात को ध्यान में रखते हुए डीएम व एसपी ने बृहस्पतिवार दोपहर बिहार बार्डर से सटे इलाके का हाल जाना। एक साथ कई गाड़ियों के गुजरने से सड़क के किनारे स्थित गांवों के लोग सहमे रहे।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व एसपी विनोद मिश्र पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम के साथ कई वाहनों से समउर बाजार क्षेत्र में पहुंचे। पटहेरिया, समउर बाजार, मंगुरी पट्टी, मीर बिहार, पिपरा कनक, करजहा, बसडीला महंत आदि गांवों से होते हुए इनकी गाड़ियां वापस फोरलेन पहुंचीं। इस दौरान एसडीएम तमकुही एआर फारुकी, तहसीलदार राम प्यारे, एसओ पटहेरवा संजय सिंह, चौकी इंचार्ज समउर बाजार राकेश रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।