फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PWD office performed

लोकनिर्माण दफ्तर पर प्रदर्शन किया

Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 PWD office performed
ठेकेदार संघ से जुडे़ पदाधिकारियों और सदस्यों ने लोकनिर्माण विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
कसया। सोमवार को प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के खिलाफ ठेकेदार संघ से जुडे़ पदाधिकारियों और सदस्यों ने लोकनिर्माण विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नाराज ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी होने तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन



सोमवार को दोपहर बाद प्रांतीय खंड से जुडे़ ठेकेदार संघ के पदाधिकारी और सदस्य लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे नाराज ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दीनदयाल त्रिपाठी, संरक्षक कैलाश सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष गिरिजेश सिंह का आरोप है कि अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद अपने चाहने वाले ठेकेदारों को गोपनीय तरीके से निविदा में शामिल कर अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


निविदा को तत्काल निरस्त कराया जाए, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ठेकेदार संघ के महामंत्री अशोक शुक्ल ने कहा कि ठेकेदारों के हितों के लिए आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। अधिशासी अभियंता की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर विभाग शीघ्र निविदा निरस्त नहीं करेगा तो ठेकेदार संघ विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर सकता है। जिसकी जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग के संबंधित अभियंता की होगी। प्रदर्शन करने वालों में संजय पांडेय, उमेश चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, सज्जाद, अनिल जायसवाल, धनंजय तिवारी, जितेंद्र शाही, छेदी यादव, अवधेश सिंह, संजय यादव, संजीव सिंह, अवधेश प्रसाद, लालजी, अजीत प्रसाद, शैलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed