{"_id":"660a176ae2e18c4c3405a5b6","slug":"put-the-information-received-in-the-camp-into-practice-subhash-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114820-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारें : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारें : सुभाष
Mon, 01 Apr 2024 07:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि इंटर काॅलेज जौरा बाजार का नाम बदलकर पंडित मंगल उपाध्याय इंटर काॅलेज जौरा बाजार होगा। इसके लिए प्रयास शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्काउट विद्यार्थियों में अनुशासन, देश प्रेम और ईमानदारी की सीख देता है। इसलिए प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारनी चाहिए। कार्यक्रम को महेंद्र उपाध्याय, सत्यम शुक्ल, अजय उपाध्याय, डाॅ. शैलेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार, राजन शुक्ला, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंत में आलोक उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश पांडेय और संचालन मन्नंजय तिवारी ने किया।
इस दौरान पारस नाथ सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय, गुरुदत्त उपाध्याय, सुरेश राय, नंदलाल विद्रोही, प्रधानाचार्य रामू चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि शंभू बरनवाल, अजय मिश्रा, रमेश चंद्र त्रिपाठी, मुन्ना मिश्र, आदया सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, केदार सिंह, मनीष तिवारी, सुबोध पांडेय आदि मौजूद रहे।