{"_id":"5744a20b4f1c1ba63f690d8f","slug":"prtest-for-road-repairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत के लिए प्रदर्शन
kushinagar
Updated Wed, 25 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक में सड़कों की दुर्दशा से नाराज क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को मरम्मत कराने की मांग को लेकर धुसवा गाव के पास प्रदर्शन किया। काफी देर तक प्रदर्शन के बावजूद जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोग यह चेतावनी देते हुए चले गए कि मरम्मत कार्य शीघ्र नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एनएच-28 से सटे बंजारी टोला, महरू टोला, चैन पट्टी, गगलवा, पिपरा कनक, धुसवा, मठिया, करजहा, बरईपट्टी, बनबीरा नरहवा, बसडीला महन्थ गांव होकर बिहार के कटेया तक सड़क जाती है। इस मार्ग पर कई जगह छोटे - बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब पांच साल पहले बनाई गई है। इस दौरान मरम्मत के अभाव में यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
मार्ग पर गड्ढों के चलते आए दिन राहगीर गिर कर घायल होते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को धुसवा गांव के पास नन्द लाल विद्रोही की अगुवाई में काफी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर विभागीय प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्ग के मरम्मत की मांग की। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद भी जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोग यह चेतावनी देते हुए चले गए मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान खुर्शीद आलम, हारुन रसीद, तबरेज आलम, शिव प्रसाद, अरुण कुमार चौरसिया, प्रेमचन्द, नबी रसूल, मुहम्मद आलिम, निजामुद्दीन, राहुल, मुहम्मद जहीर, विश्वनाथ शर्मा, राजू आदि शामिल रहे।