फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Provide timely help to children affected by POCSO cases

Kushinagar News: पॉक्सो मामलों में पीड़ित बच्चों को समय से दिलाएं मददि

Tue, 29 Sep 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Provide timely help to children affected by POCSO cases
पडरौना। दिवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में पॉक्सो अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर त्रैमासिक बैठक हुई। बाल यौन अपराधों से पीड़ित बच्चों को न्याय, पुनर्वास और जरूरी सहायता समय से उपलब्ध कराने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पीड़ित बच्चों को मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने कहा कि पाॅक्सो अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर से लापरवाही न हो। इसके लिए हर संभव कदम अधिकारियों को उठानी चाहिए। उन्होंने अधिनियम के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और डीएनए सैंपल के संरक्षण और पर्याप्त फॉरेंसिक लैब की उपलब्धता आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने पीड़ितों को चिकित्सकीय खर्च और अन्य राहत के लिए समय से अंतरिम मुआवजा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। विशेष अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने पॉक्सो मामलों में न्यायालय में विचारण की प्रक्रिया समझाई। एसीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा ने पीड़ित बच्चों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के साथ मानसिक आघात से उबारने के लिए नियमित काउंसलिंग की आवश्यकता बताई। उप निरीक्षक प्रगति जायसवाल और राजेश कुमार ने पॉक्सो मामलों की विवेचना और पुलिस स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए अनिल कुमार सिंह, धनंजय मणि त्रिपाठी, संदीप कुमार पांडेय, अनिरुद्ध कुशवाहा, रीता यादव, नलिन सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed