फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest over burial of dead body, police calmed it down

Kushinagar News: शव को दफनाने को लेकर विरोध, पुलिस ने कराया शांत

Tue, 03 Sep 2024 06:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Protest over burial of dead body, police calmed it down
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को बच्चे का शव दफनाने के लिए अपने ही समुदाय के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 वर्ष पूर्व उसने सपही टड़वा निवासी एक हिंदू व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। उसके बच्चे भी हैं। एक बेटे की उम्र 10 वर्ष है तो दूसरे बेटे की उम्र छह वर्ष थी। चार वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने पिता के घर यानि मायके में मधुरिया आकर रहने लगी। महिला ने बताया कि उसका दूसरा बेटा तीन महीने से गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। महिला ने मुस्लिम धर्म के अनुसार दोनों बच्चों का मुसलमानी भी करा चुकी है। इसलिए वह अपने मृतक बेटे का मुस्लिम धर्म के अनुसार ही अंतिम संस्कार करना चाहती थी। उसके परिवार के लोगों को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन गांव के कुछ लोग उसे मुस्लिम धर्म की बजाय हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने की बात कहने लगे। जब वह कब्रिस्तान में बेटे का शव लेकर दफनाने पहुंची तो वहां लोगों ने विरोध किया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव वालों तथा महिला को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए बच्चे के शव को दफन करा दिया। चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव दफनाने को लेकर विवाद होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर गया था। वहां दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मामले का हल करा दिया गया। महिला ने अपने बेटे के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed