{"_id":"6a233fca6b129841ab0e287d","slug":"protest-for-stadium-construction-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-161176-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्टेडियम निर्माण के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्टेडियम निर्माण के लिए प्रदर्शन
Sat, 06 Jun 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पक्ष की आपत्ति के बाद दो दिन पहले मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर आशुतोष कुमार ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्टेडियम का निर्माण दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम सभा की भूमि पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से भूमि को लेकर आपत्ति दर्ज कराए जाने पर प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का दावा है कि संबंधित भूमि ग्राम सभा की बंजर भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017 में बिहार मार्ग के किनारे यज्ञ के दौरान अस्थायी यज्ञशाला बनाई गई थी। बाद में वहां कुछ मूर्तियां स्थापित कर दी गईं। संवाद