फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest for roads

Kushinagar News: टूटी सड़कों को बनवाने के लिए दिया धरना

Sat, 26 Aug 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest for roads
तमकुहीराज कस्बे ​स्थित पुलिस चौकी के समीप सड़को की पुर्नानिर्माण की मांग लेकर धरना पर बैठे लोग।स
पुलिस चौकी के पास दिए जा रहे धरने में पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
विज्ञापन

नहीं सुनेंगे अफसर तो निकालेंगे साइकिल यात्रा, होगा आमरण अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। जानलेवा बनी तहसील की तीन सड़कों के निर्माण को लेकर गांव वालों ने नगर के पुलिस चौकी के समीप धरना दिया। समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने धरने को समर्थन दिया और सरकार पर तंज कसा।
नाराज लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिम्मेदार ने नहीं सुना तो साइकिल यात्रा निकाली जाएगी और आमरण अनशन होगा। शाम तक कोई अफसर धरनास्थल पर पहुंचा नहीं था।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के तीन टूटीं सड़कें खतरनाक हो गई हैं। इन सड़कों से बीस से अधिक गांवों के लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। पूर्व में इसे ठीक कराने के लिए गांव के लोगों ने अफसरों से मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों की उदासीनता से नाराज विशुनपुरा क्षेत्र के लोगों ने तमकुहीराज नगर की पुलिस चौकी के पास एक दिवसीय धरना कांग्रेस नेता अमित सिंह के नेतृत्व में दिया। इसकी जानकारी होने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। किसान, नौजवान परेशान हैं। जिले के अधिकांश सड़कें ऐसी हैं, जो चलने लायक नहीं है।
कहा कि जिन सड़कों के लिए लोग धरने पर बैठे हैं। उन सड़कों से हर रोज सैकड़ों बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पढ़ने जाते हैं। लेकिन प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान संजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, धनंजय सिंह, राहुल सिंह, अनिल गुप्ता, अंगद पटेल, रामू सिंह आदि मौजूद रहे।


ये तीन सड़कें टूटी हैं
- नगर पंचायत तमकुही राज के दरगाह टोला होते हुए तुलसी पट्टी छठ स्थान तक, छठ स्थान से प्राइमरी पाठशाला तुलसीपट्टी होते हुए देवकी गुप्ता के घर तक, तमकुही-सेवरही मुख्य मार्ग से अहिरौली राजा की सीमा तक सड़क क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed