फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest for river

नहरों में पानी छोड़ने की मांग, अनशन पर बैठे किसान

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest for river
नहर में पानी की मांग को लेकर रहसू बाजार शिव मंदिर परिसर में धरने पर बैठे किसान।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
नहरों में पानी छोड़ने की मांग, अनशन पर बैठे किसान
विज्ञापन

- किसानों ने रहसू बाजार में शुरू किया क्रमिक अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के रहसू बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। उनकी मांग है कि सिंचाई के लिए नहरों में पानी उपलब्ध कराई जाए।

किसानों ने शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय किसान सभा के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू किया। राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियाशरण पांडेय उर्फ सप्पू ने कहा कि जब तक मधुरिया रजवाहा में हेड से लेकर टेल तक पानी नहीं पहुंचेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। सरकार कहती है कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। वर्षों से मधुरिया रजवाहा की साफ-सफाई नहीं हुई हैं। छोटे मध्यम वर्ग के किसान पपिंग सेट से पानी चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं। शियाशरण पांडेय कहा कि जब तक हेड से टेल तक पानी नहीं आएगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बृजबिहारी पांडेय, सुखराज प्रसाद, कमाल पांडेय ,रविन्द्र पांडेय, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, धनेश वर्मा, अशोक सिंह, रमेश राय, रामप्रवेश यादव, राघवेंद्र राव, शेषनाथ सिंह, बाबूलाल गुप्ता, योगेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, सिंचाई विभाग के जेई अमरेंद्र बरनवाल ने बताया कि रहसू बाजार में नहरों की पटरियों पर अवैध रूप से लोगों का कब्ज है। चार-पांच दिनों के भीतर पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed