{"_id":"57ee9ce14f1c1b8707573ce3","slug":"protest-against-possesion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन
kushinagar
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
ध्रना
- फोटो : santosh verma
रामकोला। भिउरा हसनगंज गांव के तमाम महिला-पुरुष शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील पहुंचे और काली मंदिर परिसर में अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चला यह विरोध प्रदर्शन एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाप्त हुआ।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि काली माता के पुराने मंदिर परिसर की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। थाना व तहसील दिवस में शिकायती पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। करीब एक घंटे बाद एसडीएम अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया। इस मौके भागवत चौहान, जयराम, शिवनंदा देवी, तुलसी, चुन्नू तिवारी, रमेश चौहान, अवधेश पांडेय, अनिल यादव, संतराज, इसरावती, आरती, निर्मला, आशा, श्रीराम, आत्म, रीता, रजला समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं।