फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Proposals for development works worth Rs 3 crore given in the meeting

Kushinagar News: बैठक में तीन करोड़ के विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Proposals for development works worth Rs 3 crore given in the meeting
मथौली। मोतीचक ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाॅक प्रमुख को करीब तीन करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। विकास खंड को माॅडल बनाने में सभी कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। बीडीओ अनिल कुमार राय ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि नाली, इंटरलॉकिंग, आरसीसी पौधरोपण के माध्यम से गांवों में नई क्रांति आई है। उन्होंने अमृत महोत्सव पर होने वाले विकास कार्यों की चर्चा की। सीएचसी प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार मद्देशिया, एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अनवारूल हक सिद्दीकी, खंड शिक्षा अधिकारी जेपी मौर्य आदि ने अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सोनू सिंह, मनोज कुमार सिंह, ब्यास सिंह, प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed