फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Proposal worth 548 crore sent for the development of the Tamkuhiraj region.

Kushinagar News: तमकुहीराज क्षेत्र के विकास के लिए 548 करोड़ का भेजा प्रस्ताव

Wed, 15 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Proposal worth 548 crore sent for the development of the Tamkuhiraj region.
तमकुहीराज। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए करीब 548 करोड़ की कार्ययोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में चार बड़े पुल, 88 ग्रामीण संपर्क मार्गों का नवनिर्माण व मरम्मत और पांच प्रमुख सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। तमकुहीराज व सेवरही ब्लॉक मुख्यालय पर स्थायी हेलिपैड का निर्माण कार्य भी शामिल हैं। विधायक की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में पांच प्रमुख सड़कों के अलावे ग्रामीण सड़के, पुल अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं। कार्ययोजना में करीब 325 करोड़ की लागत से चार बड़े पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत बांसी नदी स्थित गौरी घाट पर पक्का पुल, बांसी नदी के खैरवाघाट पर पक्का पुल, बांसी नदी के धोकरहा घाट पर पुल निर्माण व अमवा दिगर में गंडक नदी पर पक्के पुल का निर्माण कार्य शामिल हैं। इन पक्के पुलों के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नदी पार खेती करने जाने वाले किसानों को सहूलियत होगी और नाव से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगा। इसके अलावे कार्ययोजना में 124.89 करोड़ से 88 ग्रामीण संपर्क मार्ग के मरम्मत व नवनिर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावे 97.97 करोड़ से क्षेत्र में पांच प्रमुख सड़क परियोजनाएं व तमकुहीराज और सेवरही ब्लॉक मुख्यालय पर स्थाई हेलीपैड का निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक तमकुहीराज ने कहा कि शासन से कार्ययोजना की मंजूरी मिलते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। सड़क, पुल और बेहतर संपर्क व्यवस्था क्षेत्र की प्रगति को नई गति देंगे। जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed