{"_id":"648b5aa4304c6559f002e484","slug":"project-of-10-crore-passed-in-meeting-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-116-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नगर पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक में पास हुई दस करोड़ की परियाेजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नगर पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक में पास हुई दस करोड़ की परियाेजना
Fri, 16 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक करते सांसद विजय कुमार दुबे व चेयरमैन राजनेती कश्यप व अन्य।स
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें सौ परियोजनाओं के निर्माण के लिए दस करोड़ के परियोजनाओं के प्रस्ताव पर बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डबल इंजन की मोदी व योगी जी की सरकार ने सुकरौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर यहां के लोगों को नगरीय सुविधाएं दिलाने का काम किया है। सांसद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के जीर्णोंद्धार कराने का आश्वासन भी दिया।
हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सुकरौली नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके बाद चेयरमैन राजनेति कश्यप की अध्यक्षता में हुई सुकरौली नगर पंचायत की बोर्ड की पहली बैठक में सौ परियोजनाएं जैसे सड़क, नाली शुद्ध पेय जल, विद्युत पोल, नये जगह मार्केट पार्किगं, कररोपड़, प्रत्येक वार्ड में दो-दो हाईमास्ट सहित आदि कार्ययोजनाओं के मद में दस करोड़ के प्रस्ताव पर बोर्ड के सदस्यों ने मुहर लगाई।
विज्ञापन
इस दौरान ईओ सृष्टि सिंह, जेई कृष्णकुमार मद्धेशिया, अमित सिंह, एसडीओ विद्युत ऋषभ श्रीवास्तवा, सभासद सरिता देवी, कौशल कुमार, अवधराज यादव, सीमा चौधरी, इसरावती देवी, गीतांजली यादव, गंगाधर मिश्र, श्यामवेन्द्र प्रताप, जटाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।