{"_id":"6a17609ab4504361db0572ea","slug":"professor-found-in-car-with-young-woman-wife-and-brother-in-law-take-him-to-police-station-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160686-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती के साथ कार में मिले प्रोफेसर, पत्नी और साले ने थाने पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती के साथ कार में मिले प्रोफेसर, पत्नी और साले ने थाने पहुंचाया
Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
कसया। एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर बुधवार रात उस समय विवादों में घिर गए, जब पत्नी और साले ने उन्हें कार में एक युवती के साथ पकड़ लिया। अवैध संबंध के शक में दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बाद में मामला कसया थाने पहुंच गया, जहां देर रात तक समझौते की कोशिश चलती रही।
जानकारी के अनुसार जनपद निवासी एक प्रोफेसर कसया क्षेत्र में मकान बनवाकर रह रहे हैं और स्थानीय डिग्री कॉलेज में कार्यरत हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपनी कार से सपहा मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साले की नजर कार पर पड़ गई। संदेह होने पर उन्होंने वाहन रुकवाया और अपनी बहन को मौके पर बुला लिया।
पत्नी ने कार में युवती को देखा तो नाराज हो गई और पति से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी और साले ने प्रोफेसर तथा युवती की पिटाई भी कर दी। इसके बाद दोनों को लेकर कसया थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवती रिश्तेदारी की ही है।
विज्ञापन
इस संबंध में आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच थाने पर बातचीत चल रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।संवाद