फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Procession taken out on Hanuman Jayanti, Bhandara organized

Kushinagar News: हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा, भंडारे का आयोजन

Wed, 24 Apr 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Hanuman Jayanti, Bhandara organized
खड्डा नगर में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग।
पडरौना। हनुमान जयंती पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति कर भंडारा आयोजित हुआ तो खड्डा कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

नगर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। मंगलवार की सुबह अनवरत 24 घंटे पाठ के बाद विधिविधान से पूजन, आरती और हवन के बाद भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान रितेश कुमार मिश्र, अजीत बर्नवाल, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नवल किशोर त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, आनंद मिश्र, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। हाथों में केसरिया ध्वज लिए निकले श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा।

आयोजन स्थल पर एकत्र श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां से जयश्रीराम और बजरंग बली के जयघोष के साथ भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए आयोजक राजू मोदनवाल और राजन तिवारी की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा को थाना चौक, रेलवे स्टेशन रोड, फलमंडी चौक, आजाद चौक, हनुमान मंदिर चौक पहुंची, जहां राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, नगर कार्यवाह अजीत तिवारी, धीरज वर्मा, सनातन मोदनवाल, राकेश मद्धेशिया, धीरज सिंह, सुनील मद्धेशिया, दिनानाथ मद्धेशिया, अनुप मिश्रा, कान्हा अग्रवाल, रासबिहारी चौरसिया, अनिल मिश्रा, प्रदीप पांडेय, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, प्रिंस मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती



तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में मंगलवार को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कई जगह भजन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।




सेवरही क्षेत्र में चैत्र पूर्णिमा के दिन सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिवशक्ति नगर के हनुमान कुटी स्थित हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, पिपराघाट स्थित हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान प्रतिमा के पास विधि विधान से पूजन अर्चना कर भंडारा का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed