फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems related to construction, Chief on Secretary

निर्माण में मिली गड़बड़ी प्रधान, सचिव पर केस

Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Problems related to construction, Chief on Secretary
निर्माण में मिली गड़बड़ी प्रधान, सचिव पर केस - फोटो : अमर उजाला
दुदही/बरवापट्टी (कुशीनगर)।डीपीआरओ ने दुदही ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गगलवा एवं चौबेया पटखौली में शौचालयों के निर्माण के काम की जांच की। जांच में गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बर्खास्त करने और सचिवों को निलंबन करने की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। इस कार्रवाई की जानकारी होने से प्रधानों एवं कर्मचारियों में खलबची मची हुई है। 
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत गगलवा एवं चौबेया पटखौली की अचानक जांच की। जांच में शौचालय का निर्माण अधूरा तथा मानक के विपरीत पाया गया। ग्राम पंचायत गगलवा में एक शौचालय का पूरा गड्ढा ही नहीं बना था लेकिन ऊपर से ढक्कन रखा हुआ था। चौबेया पटखौली में कई अपात्रों को शौचालय का लाभ देने का मामला सामने आया। डीपीआरओ ने दोनों ग्राम पंचायतों में आवंटित शौचालयों के लाभार्थियों की जांच कराकर अपात्रों से सरकारी धनराशि की वसूली कराने का आदेश एडीओ पंचायत दुदही को दिया है। साथ ही इन पंचायतों के संबंधित ग्राम प्रधानों एवं सचिवों के खिलाफ एफआईआर कराने का भी निर्देश दिया। जांच के बाद  डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बर्खास्त करने एवं सचिवों को निलंबित करने की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। ताकि शौचालयों के निर्माण में अन्य लोग गड़बड़ी न करें। इस कार्रवाई की जानकारी से प्रधानों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed