फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principal suspended for the second time in three years

Kushinagar News: तीन वर्ष में दूसरी बार निलंबित हुए प्रधानाध्यापक

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for the second time in three years
पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लवकुश में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात इब्राहिम अंसारी को वित्तीय अनियमितता, विभागीय कार्यों में शिथिलता समेत अन्य आरोप में बीएसए ने निलंबित किया है। उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई इसके पहले एक बार और हो चुकी है।

बीते 21 अगस्त 2023 को लवकुश पूरबपट्टी गांव के शिवनारायण समेत कई अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन के बर्तन की चोरी, एमडीएम की खराब गुणवत्ता, पुस्तकों का वितरण नहीं करने, अकारण विद्यार्थियों का नाम काटकर स्कूल से भगाने, विद्यालय में फैली गंदगी आदि का आरोप लगाकर फाजिलनगर बीईओ और बीएसए से जांच की मांग की थी। इनकी शिकायत पर जांच तो चल रही थी। लेकिन तत्काल कार्रवाई न होता देख अभिभावकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत अन्य प्रदेश स्तर के अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की। इसको गंभीरता से बीते एक सितंबर को बीएसए ने फाजिलनगर बीईओ को विद्यालय में जाकर आरोपों की जांच करने का आदेश दिया। बीईओ की जांच में अभिभावकों का आरोप सही मिला। विभागीय जानकारों की मारें तो इसके पूर्व भी जनवरी 2020 में भी अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक पर रसोइया का मानदेय खुद निकाल लेने का आरोप लगाया था। जांच टीम की रिपोर्ट पर एक फरवरी 2020 को तत्कालीन बीएसए ने उन्हें निलंबित कर एक वार्षिक वृद्धि पर रोक लगा दी थी। इसी तरह 13 माह निलंबित रहने के बाद मार्च 2021 में पुनः प्रधानाध्यापक को प्रभार मिला। इस संबंध में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय लवकुश में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात इब्राहिम अंसारी को वित्तीय अनियमितता, विभागीय कार्यों में शिथिलता समेत अन्य आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें उसी विद्यालय में शैक्षणिक करने के लिए अटैच किया गया है। निलंबन के दौरान उनका वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी पर रोक लगाते हुए स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक को दिया गया है। अन्य विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed