फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principal of Government Girls College removed due to negligence

Kushinagar News: लापरवाही में हटाई गईं राजकीय बालिका कॉलेज की प्रधानाचार्य

Sun, 19 Nov 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Principal of Government Girls College removed due to negligence
- प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ हो रही विभागीय जांच
विज्ञापन

- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मोतीललहा के प्रधानाचार्य को दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी

पडरौना। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पडरौना की प्रधानाचार्य को पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ हुई जांच में शासकीय कार्य में लापरवाही पाई गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज वापस ले लिया गया है। इनके स्थान पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मोतीललहा के प्रधानाचार्य को प्रभारी बनाया गया है। डीआईओएस की तरफ से उन पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
नगर के रामकोला रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बीते 30 अक्तूबर को जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विष्णु प्रभाकर पांडेय कुशीनगर ने किया था। उनकी तरफ से किए गए जांच में विद्यालय के शौचालय में गंदगी मिली थी।
विज्ञापन

इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मिली पुस्तकें कमरों में इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। जांच के दौरान एमडीएम का भोजन रसोई घर के स्थान पर दूसरे कमरे में बन रहा था। उसमें भी शासन की तरफ से निर्धारित मीनू का प्रयोग नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर प्रभारी प्रधानाचार्य मंशा देवी ने बताया कि विद्यालय में तैनात स्वीपर/चौकीदार राजकुमार का परिवार एमडीएम कक्ष में बीते करीब 20 वर्ष से रहता है। जांच में पता चला कि उन्हें आवासीय भत्ता भी मिलता है। इस तरह शासन की तरफ से विभिन्न मदों में जारी 1,10,000 रुपये की धनराशि निर्धारित अवधि के भीतर भी उपभोग नहीं किया।
डीआईओएस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाचार्य को दोषी मानते हुए उन्हें प्रभारी प्रधानाचार्य पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर मोतीललहा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव मल्ल को प्रधानाचार्य पद का प्रभार सौंपा।

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य को उनके पद से हटाकर वहां मोतीललहा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed