{"_id":"6776d9ee980345f7c70ab646","slug":"principal-accused-of-withdrawing-money-by-forging-signature-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-129508-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधानाचार्य पर फर्जी हस्ताक्षर बना रकम निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधानाचार्य पर फर्जी हस्ताक्षर बना रकम निकालने का आरोप
Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत आते ग्राम लखुआ लखुई के पकड़िहवा टोले के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लाखों रुपये के हेर-फेर का मामला सामने आया है।
आरोप है कि अध्यक्ष को बिना बताए ही स्कूल के विकास के लिए आए लाखों रुपये बैंक से निकाल लिए गए और इन पैसों का बंदरबांट कर लिया गया। अध्यक्ष ने शपथ पत्र देकर प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। खड्डा ब्लॉक के ग्राम सभा लखुआ लखुई के रहने वाले राजेंद्र ने डीएम, बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र व शपथ पत्र देकर बताया है कि वह ग्राम लखुआ लखुई के पकड़िहवा टोले के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनको बिना बताए फर्जी हस्ताक्षर बनाकर स्कूल के विकास के लिए आए लाखों रुपये सरकारी धन को बैंक से निकालकर बंदरबांट कर लिया है। यह सिलसिला कई साल से चल रहा है। राजेंद्र ने प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। प्रधानाचार्य आनंद गोपाल का कहना है कि आरोप गलत है, नोटिस मिला है उसका जवाब दिया जा रहा है। गड़बड़ी को पुख्ता कर रहा प्रकरण में हुआ सुलहनामा : सूत्रों की मानें तो सरकारी धन के घोटाले के बाबत पंचायत भी हुई है, जिससे मामला बाहर न आ सके।
विज्ञापन
सुलहनामा इस बात की गवाही दे रहा है कि दाल में जरूर कुछ काला है। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान के पैड पर एक सुलहनामा भी किया गया है। इसमें यह लिखा गया है कि प्रधानाचार्य व अध्यक्ष के बीच हस्ताक्षर व अवैध रूप से सरकारी धन निकलने को लेकर जो विवाद था, उस मामले में सुलह हो गई है। इस पर प्रधान व प्रधानाचार्य तथा अध्यक्ष और कुछ अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। सुलहनामा कहीं न कहीं गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है।